
रतलाम । प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीमती सुशीला घेवरमल बोथरा की प्रेरणा से रवि एवम सीमा बोथरा द्वारा प्रतीक चिन्ह तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय समिति के संरक्षक हंसमुख शाह द्वारा बच्चों को भेंट दी गई। उक्त कार्यक्रम विद्यालय समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गादिया, उपाध्यक्ष प्रकाश मुणत, कोषाध्यक्ष अभय मोदी तथा सचिव कन्हैया लाल गांधी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती श्रद्धा छाजेड़ ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई प्रेषित की तथा उन्हें भविष्य में और भी अच्छे अंक लाने हेतु प्रेरित किया। तथा श्रीमती सुशीला घेवरमल बोथरा द्वारा आगामी सत्र हेतु भी पुरस्कार की घोषणा की गई।