सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

सरपंचों व अन्य नेताओं ने मुलाकात कर की विकास कार्यों पर चर्चा

रतलाम, 4 मई 2025। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और पानी की समस्या के समाधान के लिए आदिवासी विकास परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच सतीशचंद्र डोडियार ने सरपंचों के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से चर्चा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी उपस्थित रहे। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा का मूलमंत्र ही सबका साथ-सबका विकास है।
श्री काश्यप से मिलने आए प्रतिनिधि मंडल में भड़ानकला के सरपंच पूरन कटारा, करबलखोरा के सरपंच महेन्द्र डिंडोर, संगेसरा के सरपंच धर्मचन्द डिंडोर, महापुर के सरंपच मदनलाल निनामा, गड़ावदिया सरपंच दोलासिंह गरवाड़ा, बरडा सरपंच गोधन भाभर, बाजना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मकना देवदा सहित दिता कटारा, जीवणा डोडियार, शिवम डोडियार, जगदीश डोडियार, प्रभु डोडियार आदि शामिल रहे।
प्रतिनिधि मंडल ने श्री काश्यप से चंद्रगढ़ में प्रस्तावित पुल निर्माण की स्वीकृति कराने और क्षेत्र के ग्रामों में पानी की समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उनमें भी सहयोग की अपेक्षा की और क्षेत्रवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। श्री काश्यप ने आश्वस्त किया कि सरकार विकास कार्यों में हरसंभव मदद करेगी। इस दौरान भाजपा की पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, भेरुसिंह निनामा, वरिष्ठ नेता मोतीलाल निनामा, सुनील जाट, ऋषि गरवाल, सुरेश सिंगाड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश देवदा, पूर्व जनपद सदस्य कैलाश भाभर, अनोखीलाल पाटीदार, सुनील राठौर एवं बिट्टु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।