जैन सोश्यल ग्रुप यूथ के द्वारा गौ सेवा का कार्य किया गया

रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ के द्वारा किए जा रहे सतत सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में खेतलपुर गौशाला में गौ सेवा का कार्य किया गया ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ने बताया कि गौ सेवा के कार्य में यूथ परिवार की काफी अच्छी संख्या में उपस्थिति रही सभी ने गौ सेवा का लाभ लिया।
गौशाला में गोवंश हेतु दो गाड़ी हरी घास, 1 बोरी कपास, 1 बोरी पशु आहार, डेढ़ टन तरबूज, टमाटर, ककडी,आल,पत्ता गोभी, खरबूज, सब्जी आदि की व्यवस्था की गई । गौशाला की व्यवस्था का लाभ ग्रुप सदस्य सुयश कटारिया एवं रितेश छाजेड़ के द्वारा लिया गया । अध्यक्ष राहुल छाजेड़, सचिव अभय लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, गर्वित गोखरू, नवदीप मूणत, यतेंद्र मेहता, अभिषेक रांका, वीरेन्द्र कटारिया, हर्ष जैन, पवन कोठारी, संदीप चाणोदिया, अरिहंत बोराणा, प्रतीक लोढ़ा, तुषार संघवी, गौरव गादिया, डॉ. रौनक जैन, विशाल पितलिया, हर्षदीप गांधी, राहुल बम, पीयूष जैन, अभिषेक बोराणा, नितेश नलवाया, अलकेश जैन, विपिन छाजेड़ आदि उपस्थित रहे । ग्रुप में महिला सदस्य तथा बच्चे भी काफी संख्या में उपस्थित रहे । अंकिता छाजेड़, सीमा लोढ़ा, अर्पिता पीपाड़ा, प्रिया मूणत, शीतल बम, मयूरी छाजेड़, महक कटारिया, भावना रांका, अर्चिता जैन, मोना गादिया, श्रद्धा पितलिया, श्वेता छाजेड आदि उपस्थित रहे । गौशाला कार्यक्रम संयोजक मनीष संघवी तथा अमित नाहटा रहे अंत में सभी का आभार सचिव अभय लोढ़ा ने माना।