समस्त कर्मचारी शासन की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत हितग्राहीयो को दिलाना सुनिश्चित करे – CMHO डॉ. संध्या बेलसरे

जावरा (अभय सुराणा) । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ. बेलसरे ने आज सिविल हॉस्पिटल जावरा के नई मेटरनिटी विंग का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दौरान ऑपरेशन थियेटर,लेबर रुम, पिनसी, एएनसी वार्ड,लेब,ओपीडी, आईसीटीसी, एवं स्टोर रुम का निरीक्षण किया, तथा साफ सफाई व्यवस्था भी देखी, निरीक्षण के दौरान पीएनसी एवं एनसी वार्ड में भर्ती महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं के मिलने वाले लाभ की जानकारी भी महिलाओं से ली, निरीक्षण के दौरान सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालड़िया को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि यहां आने वाली महिलाओं को शासन की योजनाओं जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूता सहायता योजना का लाभ समय पर मिले,साथ ही डिस्चार्ज के दौरान जन्म प्रमाण पत्र देना भी सुनिश्चित करें, रोगियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी चेक किया,सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे ने हॉस्पिटल में कमियों की जानकारी लेते हुए तुरंत मांग पत्र भेजने के निर्देश डा पालड़िया को दिए।
सिविल हॉस्पिटल के निरीक्षण के बाद सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे ने अनमोल पोर्टल 2,0 की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक मीटिंग हॉल जावरा में ली, सुपरवाइजर,सीएचओ, एएनएम, के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति प्रतिमाह अनुसार करना सुनिश्चित करें, अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की इंट्री सही तरीके से करे,ताकि समय पर उसे जननी एवं प्रसूता सहायता योजना का लाभ मिल सके, शत प्रतिशत टीकारण एवं ए एन सी पंजीयन करे, कोई भी गर्भवती माता पंजीयन से छूटना नहीं चाहिए, एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि बीपी शुगर रोगियों की पोर्टल पर इंट्री कर समय पर दवाईया देना सुनिश्चित करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी, वर्क परफार्मेंस के आधार पर कर्मचारीयो की सैलरी निकाली जाएगी,बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी रतलाम डॉ वर्षा कुरील, सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी,एनसीडी कार्यक्रम के जिला अधिकारी डॉ जितेंद्र जायसवाल,जिला कार्यक्रम प्रबंधक रतलाम डॉ प्रमोद प्रजापति,एमएनडी रतलाम आशीष कुमावत, जिला प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सलाहकार डॉ संकल्प श्रीवास्तव,बीईई बसंतीलाल मईडा, प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे, भी उपस्थित थे, यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी।

Play sound