- आरोग्य योग जिंदगी 70 मिनट स्वयं को दे – विशाल कुमार वर्मा
- योग नवमीं के साथ साधकों ने माँ भगवती की अराधना की


रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रातः 05:30 से 07:30 विधायक क्रीड़ा केन्द्र स्पोर्ट्स ग्राउंड विरियाखेड़ी नवम दिवस माँ भगवती भारत माता की भक्ति शक्ति लिए योग नवमीं महोत्सव में साधकों ने आहूति दी योग सत्र जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य द्वारा लिया गया जहाँ योग प्रोटोकॉल मंत्रोच्चारण योगिक जोगिंग क्रिया सूर्य नमस्कार प्राणायाम मधुमेह मुक्ति योग पेकैज रोगानुसार योगाभ्यास का लाभ गहनता से कराया गया योग निद्रा द्वारा शरीर मन आत्मीय सूक्ष्म शक्तियों को जागृत किया गया समस्त नगरवासियों के लिए इंटिग्रेटेड योग शिविर पूर्णतः नि:शुल्क हैं।
भटकाव मुक्त रहे संकल्प शील बने स्वयं अब जगाकर हमको जगाना देश है अपना नित योग अग्नि प्रज्वलित कर प्रातः काल 70 मिनट अपने आप को दें आरोग्य मय जीवन नवरुपांतरण हो जाएगा ईश्वरीय आराध्य शक्ति आनंद सुख समृद्धि स्वत: हर घर आंगन निरोगी भारत की और अग्रसर होकर विश्व गुरु बनना निश्चित हैं ।
विश्व की श्रेष्ठ संस्कृति भारत वसुधैव कुटुम्बकम की निती सदैव सत्य सनातन धर्म की राह पर चलकर विदेशी आक्रमणकारी नापाक पाखंडियों की नितियों को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है सुदर्शन चक्र की भांति हर घर अग्निवीर ये देश नहीं रुकने देगें ये देश नहीं झुकने देगें सौगंध हमें इस मिट्टी की ये देश नहीं मिटने देगें चाह कर भी भारत माता स्वर्ण धरा को कोई धुमिल नहीं कर सकता।