पहलगांव हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भारत के 28 नागरिकों की स्मृति में रतलाम के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया 28 यूनिट रक्तदान

विश्व ल्यूपस दिवस मनाते हुए उद्देश्य, तथ्य, लक्ष्य आदि के बारे जागरूक किया

रतलाम । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड रतलाम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं के द्वारा विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी के पूज्य पिता स्वर्गीय ठाकुर सज्जन सिंह जी सोलंकी की पुण्यतिथि पर पहलगांव हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भारत के 28 नागरिकों की स्मृति में रतलाम के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया 28 यूनिट रक्तदान किया तथा दुनिया भर में लोग 10 मई को विश्व ल्यूपस दिवस मनाते हैं। इसका उद्देश्य इस तथ्य के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करना है असंबंधित लक्षण वास्तव में एक पुरानी, ​​अपंग करने वाली ऑटोइम्यून बीमारी के संकेत हैं। साथ ही रक्तदान आवश्यकता पड़ने पर देश के सैनिकों के हौसलों को कम ना होने देंगे ऐसा संकल्प लेकर मानव सेवा समिति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।
जिसमें अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री निर्देशक शर्मा ने कहा इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से भी देश सेवा हम सब कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं हमें केवल सीमा पर जाकर लड़ने की आवश्यकता नहीं हम अपने घर पर रहकर भी देश सेवा के अनेक कार्य कर सकते हैं जिससे भारत की प्रगति हो । कार्यक्रम मानव सेवा समिति के सदस्य श्री गोविंद काकानी कहा कि आंतरिक सुरक्षा पर भी हमें ध्यान देना है हमारे आसपास साइबर अपराध एवं देश विरोधी नागरिकों को चिन्हित करते हुए तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देना है और हमेशा सबको सतर्क रहना है । सामाजिक कार्यकर्ता अरुण तिवारी ने अपने विचार रखते हुए नारी शक्ति द्वारा जो रक्तदान किया गया उसकी सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान कर देश के वीर जवानों के प्रति सेवा का संकल्प लिया है कार्यक्रम में परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने समाजसेवियों से आह्वान किया कि हम सब शासन के साथ काम करते हैं लेकिन देश की सेवा के लिए जब अवसर पड़े तब प्रकार के कार्य करके देश सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जाट ने किया एवं आभार छात्र जितेंद्र पाटीदार ने माना इस अवसर पर मानव सेवा समिति चिकित्सक कनुप्रिया ,रविंद्र बक्शी, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि नरेंद्र श्रेष्ठ, सामाजिक कार्यकर्ता, सतीश टॉक ,गीतेश्वरी सोलंकी , परामर्शदाता आशीष यादव , राजेश सोलंकी, मेघा ,हरीश सिलावट नगर के युवा विराटराज सिंह, नेहा बोरासी, राजेश पांचाल,निखिल शर्मा उपस्थित रहे।

Play sound