स्थापना दिवस के अवसर पर अन्न क्षेत्र में सेवा गतिविधि सम्पन्न, मातृशक्ति का सम्मान किया गया

रतलाम । अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सिलावटों का वास स्थित अन्न क्षेत्र में सेवा गतिविधि संपन्न की गई। इस दौरान वृद्ध आश्रम में निवासरत मातृशक्ति का सम्मान किया गया तथा वृद्ध जनों की भोजन सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पोरवाल समाज के पूर्व ट्रस्टी राकेश पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर संगठन जिला अध्यक्ष अविनाश पोरवाल, अ भा पोरवाल महासभा जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता , महिला मंडल अध्यक्ष वंदना मजावदिया, अन्न क्षेत्र संचालक सुरेंद्र सुरेका, सुनील पोरवाल , मधु गुप्ता, संजीव गुप्ता,आयुष पोरवाल, दीपांशु पोरवाल ,अनिल पोरवाल ,आकाश पोरवाल, प्रवीण फरक्या, पूर्णिमा फरक्या, अंकित पोरवाल , रीनू पोरवाल सहित संग़ठन के सदस्य मौजूद थे ।

Play sound