

रतलाम। जैन सोशियल ग्रुप संगीनि उमंग रतलाम द्वारा साइबर अपराध पर जागरूकता के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें साइबर सेल के मयंक व्यास व विपुल भावसार द्वारा संगिनी की सखियों एवम आमंत्रित अथितियों को जरूरी विस्तृत जानकारी दी गई उनके द्वारा कहा गया अनजान लिंक को कभी आप क्लिक नहीं करें किसी भी प्रकार का कोई फोन आवे तो घबराएं नहीं एवं धैर्य से काम लेवे ऐसी अनेक साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारीया दी :-
- मजबूत पासवर्ड का उपयोग करे
- ऑनलाइन व्यक्तिगत जानकारी शेयर ना करे
- सुरक्षित नेटवर्क का उपयोग करें
- अगर क्राइम का शिकार हो तो तुरन्त 1930 पर संपर्क करे।
इस अवसर पर इनका स्वागत संगिनि अध्यक्ष रेनू लुनिया, रमीला सकलेचा, संगीता कांठेड़, उषा लुणावत , मधु चोपड़ा, सुनीता डांगी, मीना कटारिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठजन विशेष अतिथि व 150 संगिनी सदस्य उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन श्री बिंदु कटारिया व अनिता कोठारी ने किया यह जानकारी ग्रुप की सचिव श्री निर्मला पटवा द्वारा दी गई।