


रतलाम 15 मई 2025 । भारतीय जनता पार्टी के रतलाम शहर विधानसभा के भाजपा सूरजमल जैन मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, आदित्य डागा और मयूर पुरोहित ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की सहमति से अपने-अपने मंडल की 19 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया है। इनमे 6 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री 6 मंत्री 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी, 1 आई.टी.सेल प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।