लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन


रतलाम । लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अनिल सारडा, सचिव रोहित मालपानी, उपाध्यक्ष अंचित पोरवाल, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुरेखा एवं मीडिया प्रभारी संदीप सकलेचा को मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल सारडा ने बताया कि हम सब मिलकर निरंतर उद्योगों के विकास में राष्ट्र हित में कार्य करेंगे वह उद्योगों के संचालन में आ रही परेशानियों का समाधान करेंगे ।
लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास के लिए समर्पित एक अखिल भारतीय संगठन हैं यह देश भर में 581 ज़िलों में मौजूद है और लगभग 53 हज़ार सदस्य वाला एक बड़ा संगठन है। इसकी स्थापना के पीछे का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को सहायता प्रदान करना और उन्हें संगठित करना है लघु उद्योग भारती के सदस्यों को विकास और नवाचार के नए अवसरों की जानकारी प्रदान करने के लिए वे विभिन्न सम्मेलनों और कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं यह संगठन MSME के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय सदस्य श्री चन्द्र प्रकाश जी अवतानी, पूर्व अध्यक्ष संजय व्यास के मार्गदर्शन मे । इस कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य राजेश रांका नीलेश बोरदिया,कुंदन सोनी ,मौहीत पगारिया ,आदित्य वहोरा ,विजय धनोतीया ,मनीष मूलचंदानी ,रोनक चोपड़ा ,चंद्रप्रकाश सारडा , महेश सारडा उपस्थित थे । समस्त जानकारी मालवा प्रांत सह मीडिया प्रभारी संदीप सकलेचा ने दी।