- बिजली की समस्या बनेगी उद्योगों के बंद होने का कारण
- आक्रोशित हुए संपूर्ण रतलाम के उद्योगपति

रतलाम। लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई के पदाधिकारी एवं उद्योगपति सदस्य बिजली की निरंतर बढ़ती हुई समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के एस ई श्री बेंजामिन फ्रैंकलिन एवं डि इ विनोबा तिवारी से विद्युत विभाग के ऑफ़िस में मिले सभी उद्योगपति ने विरोध स्वरूप एक पत्र जिसमें निरंतर बढ़ रही समस्याओं जिसके कारण उद्योगों को भारी नुक़सान उठाना पड़ रहा है संगठन द्वारा उसका स्पष्टीकरण माँगा गया है अधिकारियों द्वारा सोमवार तक का समय माँगा गया
चूंकि रतलाम में 200 से भी अधिक उद्योग है लेकिन बिजली की समस्या है निरंतर बढ़ती जा रही है जब अधिकारियों से पूछा गया कि समस्याओं का समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है तो उनका स्पष्टीकरण था कि हमारे पास स्टाफ़ की कमी है एवं संसाधनों की कमी है पूरे रतलाम शहर में केवल 4-5 ही स्टाफ़ हैं क़रीब विद्युत विभाग को उद्योगों से15 करोड़ से ऊपर का रेवेन्यू मिलता है
लेकिन इनके द्वारा न तो कहीं मेंटनेंस किया जाता है न ही समय पर उचित कार्रवाई की जाती है उद्योगों से विद्युत की दर कमर्शियल रेटसे ली जाती है लेकिन उनके लिए कोई भी अलग से व्यवस्था नहीं है इकाई अध्यक्ष अनिल सारडा ने अधिकारियों को बताया कि आपके द्वारा वर्ष भर कोई मेंटनेंस नहीं किया जाता और बारिश आते ही पंद्रहबीस दिन पहले से उद्योगपतियों को केवल आश्वासन दिया जाता है कि अब हमारे द्वारा मेंटनेंस किया जाएगा
विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है पिछले 15 दिन से ४-५ बार डेली औद्योगिक क्षेत्रों में पावर जा रहा है
जैसे ही बारिश आने वाली होती है वैसे ही पावर कट हो जाता है इसकी मार उद्योगों को झेलना पड़ गई है प्रोडक्शंस की ५०
प्रतिशत रह गया है लेकिन लेबर पूरी लग रही है अगर ऐसा ही थोड़े दिन और चलता रहा तो क़रीब क़रीब 70 प्रतिशत उद्योग नुक़सान सहन नहीं कर पाएंगे और बंद होने के कगार पर आ जाएंगे क्योंकि एक बार पावर जाने पर उद्योगों को क़रीब 7-8 हज़ार का नुक़सान होता है यदि समय पर विद्युत विभाग ने संज्ञान नहीं लिया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा एवं बिजली का बिल नहीं भरा जाएगा वह उद्योगपति स्वतः ही अपना कनेक्शन निरस्त करवा लेंगे
यदि आप उद्योगों से इतना रेवेन्यू प्राप्त करता है तो समय पर उन्हें बिजली की व्यवस्था और आपूर्ति क्यों नहीं करते हैं
समस्त जानकारी मालवा प्रांत सह मीडिया प्रभारी संदीप सकलेचा ने दी
इस मौक़े पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनिल सारडा सचिव रोहित माल पानी कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुरेखा मीडिया प्रभारी संदीप सकलेचा उपाध्यक्ष अंचित पोरवाल एवं उद्योगपति विजय धनोतीया राजेश रांका
मनीष मूलचंदानी मोहित पगारिया रौनक चोपड़ा कुंदन सोनी मुकेश परमार रतन धुत सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद थे