भव्य विशाल तिरंगा यात्रा 25 मई रविवार शाम 04 बजे को गीता भवन से प्रारम्भ होगी

जावरा (निप्र) । भारतीय सेना के सफल सिंदुर आपरेशन पर प्रत्येक देश वासी को गर्व है सेना पर विश्वास है पूरा देश सेना के साथ है भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा आयोजित भव्य विशाल तिरंगा यात्रा 25 मई रविवार शाम 04 बजे गीता भवन से प्रांरभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए घंटाघर चौराहा पर तिरंगा यात्रा का नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं वरिष्ठ भा ज पा नेताओ के नेतृत्व में भी समापन होगा ।
‌उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी संदीप रांका जावरा ने बताया की तिरंगा यात्रा में जावरा नगर में निवासरत सभी भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारीगण, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सभी जीते हारे पार्षद समस्त पूर्व पदाधिकारीगण,समस्त वरिष्ठ नेतागण, समस्त मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष गण और उनकी कार्यकारिणी समस्त पुर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि गण, शक्ति केन्द्र के पंच परमेश्वर,बूथ टोली व समस्त कार्यकर्ता साथी अधिक से अधिक की संख्या में पधारकर देश भक्ति का परिचय देवे ।