

जावरा (अभय सुराणा)। विगत दिनों पहलगाम में हुए आतंकियों की कायराना हरकत से बेगुनाहों की हत्या करने वाले उन आतंकियों और उनके आकाओं को भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाब देने वाले हमारे वीर जवानों के सम्मान में विशाल तिरंगा वाहन यात्रा का मण्डल स्तरीय भव्य आयोजन जावरा नगर में गीता भवन से प्रारम्भ होकर गोवर्धन चोराहा, शुक्रवारीया, पिपली बाजार, जवाहर पथ, चुड़ि बाजार, बजाज खाना, घंटाघर चोराहा, कोठी बाजार, निमचोक, पिंजारवाडी, आजाद चौक, खारीवाल मोहल्ला होते हुए घंटाघर चोराहा पर समापन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया की भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के आव्हान पर भाजपा नगर मंडल द्वारा तिरंगा वाहन यात्रा जिसमे देश का गोरव बढ़ाने वाले आपरेशन सिंदुर में भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इसी क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र के जावरा नगर मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में जन जन ने सहभागिता की।
तिरंगा भारत के आन, बान-शान तथा शौर्य-पराक्रम का प्रतीक है। तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने, लाखों सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने व यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं देश की तीनों सेना के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए तिरंगा यात्रा के अन्तर्गत आयोजित विशाल वाहन तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन का समापन घंटाघर चोराहा पर हुआ।
इस अवसर पर भा ज पा नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री मनीष उटवॉल, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी,सुरेश चोरडीया, विरेंद्र सिंह चौहान, पंकज काठेंड, अजय सकलेचा, प्रांजल पांडेय, मुकेश प्रजापत, अनिल दसेड़ा, शिखर धारीवाल, प्रहलाद सिंह हाडा, अतुल मेहता, अभय कोठारी, नंदकिशोर महावार, डॉ दिलीप शाकल्य, प्रदीप चौधरी, घनश्याम सोलंकी, गुरु संदीप रांका सत्यनारायण पांचाल, गणेश धाकड़, अकरम कबाड़ी, आसिफ मिर्जा,अनिल त्रिवेदी, पार्षद रजत सोनी, पार्षद शिवेन्द्र माथुर, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, मोतीलाल यादव, वीरन्द्र सिसोदिया, नीलेश राठौड़, यश सकलेचा, प्रकाश बालचंदानी, शिवम सोलंकी, विमल सिसोदिया, नारायण पोरवाल, शुभम पोरवाल, गौतम धारीवाल, अनिमेष तातेड, विनोद चोरसिया, प्रकाश मांदलिया, जगदीश उपमन्यु, मुन्ना पेंटर, रमेश मनोहरा, प्रशांत परिहार, रजनीश परमार, रवि गुलिया, पिंटू सोलंकी, अजय धाकड़, शकील खान, इमरान चाचा, सोम्य टुकड़िया, इरफान कुरेशी, रइस कुरेशी, साबीर कुरेशी, शेर मोहम्मद, रमीज अख्तर, जफर भाई, आफाक एमहद, नुर हुसैन पुर्व पार्षद, के साथ महिला नैत्रीगण, श्रीमती निर्मला हाड़ा, पूनम पटवा, संतोष शर्मा, किरण सोनी, प्रमिला धारीवाल, शुक्ला मेडम, पदमा शर्मा आदि के साथ भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल जावरा में निवासरत भाजपा के समस्त श्रेष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्तागण,समस्त वर्तमान/पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,समस्त वर्तमान/पूर्व जिला पदाधिकारीगण,मंडल कार्यकारिणी के समस्त वर्तमान /पूर्व पदाधिकारीगण,समस्त वर्तमान/पूर्व जनप्रतिनिधिगण समस्त मोर्चा /प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण शक्ति केंद्र के पंचपरमेश्वर,समस्त बूथ की टोली एवं समस्त सम्माननीय कार्यकर्तागण वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में देशभक्त उपस्थित रहें। अंत मै आभार भा ज पा नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने व्यक्त किये उपरोक्त जानकारी मिडिया प्रभारी संदीप रांका द्वारा दी गई।