प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न

जावरा (अभय सुराणा) । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संगठन की मासिक बैठक आज 25-5-2025 को यूनिक कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन बैंक सुखेड़ा के प्रबंधक विश्वकर्मा जी तथा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के मैनेजर श्री मीणा जी उपस्थित हुए प्रारंभ में सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। अतिथियों द्वारा तथा बाद में स्वागत की कड़ी में अतिथियों का स्वागत तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल ने किया। तत्पश्चात इस महा जन्म दिवस वाले साथियों का स्वागत वंदन हुआ । इस बीच सम्मानित सदस्यों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। संगठन के सचिव लोकेंद्र सिंह डोडिया ने आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा कोषाध्यक्ष मोगरा जी ने भी उनका निराकरण किया।

इस अवसर पर श्री बाबूलाल बाबूलाल पाठक ईश्वर सिंह गोयल नानूराम लाल सिंह डोडिया रूपचंद निनामा का जन्म दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौड़ सुखेड़ासेक्टर प्रभारी विनोद जैन जयशंकर श्री गोविंद राम परमार मीडिया प्रवक्ता नाथू लाल भाटी तथा अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे अंत में आभार मीडिया प्रवक्ता नाथूलाल भाटी ने माना सह भोज के साथ बैठक का समापन हुआ।

Play sound