श्री महाराणा प्रताप जी के जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा एवं वैदिक मंत्रोच्चार से होगा दुग्धाअभिषेक

oplus_141557760

रतलाम । श्री महाराणा प्रताप जी के 485 वें जन्मोत्सव पर 29 मई गुरुवार को सायंकाल 4:00 बजे भव्य शोर्य यात्रा महलवाड़ा परिसर से निकाली जाएगी। इसके एक दिन पूर्व महाराणा प्रताप चौक स्थित श्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार से दुग्धाअभिषेक एवं पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।
क्रांति कार्यक्रमों को लेकर अमृत सागर स्थित श्री चारभुजा नाथ राजपूत समाज धर्मशाला में श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति व समस्त राजपूत संगठन की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 28 मई बुधवार सुबह 8:00 बजे महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का पंडित आचार्य गोपाल जी सावरा द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चार से दुध एवं पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। 29 मई को सायंकाल 4:00 बजे राजमहल परिसर में राजराजेश्वरी नागणेचा माता, राजराजेश्वरी पद्मावती माता हाथी खाना,श्रीनाथ जागनाथ महादेव मंदिर व अमृत सागर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना कर माता को चुनरी अर्पण की जाएगी। रतलाम के संस्थापक महाराजा रतन सिंह जी राठौर महाराजा सज्जन सिंह जी राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाकर महलवाड़ा से जय महाराणा,जय भवानी, जय शिवाजी के उद्घोष के साथ सायं 4:00 बजे यात्रा शुरू होगी जो महालवाडा से प्रारंभ होकर महाराजा रतन सिंह जी चौराहा,नगर निगम कॉलेज रोड,नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार,चौमूखी पुल,चांदनी चौक,तोपखाना,गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर,शहीद चौक, गायत्री टॉकीज़ मार्ग से होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठ अतिथि द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा एवं साथ ही भव्य आतिशबाजी भी समिति द्वारा की जाएगी।

यह रहेंगे आकर्षण का केंद्र

शौर्य यात्रा में सर्वप्रथम प्रचार रथ उसके पीछे बुलेट वहां पर तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर युवा चलेंगे इसके पीछे घुड़सवार बैंड क्षत्रिय सरदार गड़े दुर्गा वाहिनी सतरानिया और चार रथ रहेंगे 250 से अधिक समिति सदस्यों की टीम शोध यात्रा का मोर्चा संभालेगी। जिसमें पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी रहेगी। यात्रा में 300 से अधिक बालिका केसरिया साफा धारण कर शामिल होगी। समिति द्वारा अपने सदस्यों कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपकर अलग अलग व्यवस्था के प्रभारी बनाए। इसमें युवा जय भवानी, जय शिवाजी, जय महाराणा के उद्घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उक्त जानकारी समिति के नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा में चार रथ रहेगी। जिसमें सर्वप्रथम श्री महाराणा प्रताप जी महाराज रतन सिंह जी छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराजा छत्रसाल बुंदेला जी की का चित्र रहेगा। यात्रा में क्षत्रिय सतरानिया पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होगी। इस बैठक में विशेष रूप से विजय सिंह हारोड़, विजय सिंह चौहान,दिलीप सिंह सोनगरा,वीरेंद्र सिंह राठौड़, निखिलेश सिंह पवार, नरसिंह गोयल,वीरेंद्र सिंह खंगारोत, राम सिंह मौर्य, दुले सिंह चौहान,जितेंद्र सिंह सोलंकी आशीष सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह डोडिया,युवराज सिंह राठौर,अमन सिंह चंद्रावत मयंक सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह चौहान, अरविंद सिंह चौहान,हेमंत सिंह भाटी, जीतसिंह जादौन,जीवन सिंह चौहान,करण सिंह सिसोदिया, वीरेंद्र सिंह राठौर, राजेश सिंह सोलंकी,प्रवीण सिंह हरोड़, हर्ष सिंह पवार,हिमांशु सिंह पवार, सुरेंद्र सिंह चौहान और जया जी गोयल,श्वेता चौहान, पूर्णिमा चौहान,रेखा सिसोदिया स्नेह लता हरोड़, वैशाली सोनगरा सहित सभी संगठन के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।