जीएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा वृद्ध आश्रम में जन्मदिन मनाया गया

रतलाम। जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा एक और सेवा प्रोजेक्ट किया गया बोर्ड मेंबर सरोज चत्तर द्वारा उनके लाइफ पार्टनर श्री उमेश जी का जन्मदिन अन्न क्षेत्र वृद्धआश्रम लक्कड़पीठा में बुजुर्ग लोगों के बीच मनाया गया। जिसमें आमरस, कचोरी ,भोजन सामग्री का वितरण किया गया इस अवसर पर चत्तर दंपति का स्वागत अध्यक्ष रेनू लूनिया, रमिला सकलेचा, संगीता कांठेड़, बिंदु कटारिया, व निर्मला पटवा द्वारा किया गया । इस अवसर पर संगीनी की ऊषा भंडारी, उषा कटारिया, सुनीता कटारिया, पदमा मुरार, ज्योति मांडोत, अरुणा नाहर, संगीता पगारिया, किरण मेहता, विजया लुनिया, स्नेह लता धाकड़, सुनीता डांगी उषा लूणावत, प्रतिभा पाटनी, कल्पना जैन, किरण जैन व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Play sound