जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप मेन रतलाम द्वारा साधारण सभा का आयोजन किया गया

रतलाम। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप मेन द्वारा रतलाम (नामली ) के तुलसी वाटर पार्क मे रविवार दिनांक 25/52025 को ग्रुप की साधारण सभा का आयोजन किया गया। आयोजन में सफल कार्यक्रम हेतु गेम्स का आयोजन बच्चों के एवम हाऊजी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। उसमें पुरस्कार वितरण जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा,
संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका, निवर्तमान अध्यक्ष अजय गोखरू, पूर्व अध्यक्ष संजीव कोठारी, पूर्व अध्यक्ष सुनील चपलोद, पूर्व अध्यक्ष संजय मोदी, वर्तमान सचिव निलेश पोरवाल, काकड़ी वाला, विपीन पुगलिया, कोषाध्यक्ष मनोज लोढ़ा, सुभाष जी, अरुण चोपड़ा, अतुल कोठारी, विनोद कोचर व महेंद्र काठेंण व अन्य पदाधिकारी के कर कमल से पुरस्कार वितरण किया गया तथा सभी दंपति सदस्यों ने वाटर पार्क एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया कार्यक्रम और गेम्स का सफल संचालन श्रीमती शिखा जी कोठारी एवं श्रीमती मधु जी जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

Play sound