लायंस क्लब इंटरनेशनल की आठवीं वार्षिक कन्वेंशन जुनून 24- 25 मई को आयोजित

रतलाम। लायंस क्लब इंटरनेशनल की आठवीं वार्षिक कन्वेंशन जुनून 24- 25 मई को जोधपुर में आयोजित की गई। जिसमें मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन डॉक्टर संजीव जैन, लायन यश शर्मा मल्टीपल काउंसिल सेक्रेटरी, लायन कुलभूषण मित्तल गेट वाइस एरिया लीडर, डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल के द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में लायंस क्लब रतलाम समर्पण की टीम को 13 अवार्ड उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्राप्त हुए।
जिसमें लायंस समर्पण अध्यक्ष लायन अनीता झालीवाल को वरिष्ठ नागरिक सेवा का अवार्ड्स सम्मानित किया एवं क्लब को स्क्रैप बुक और पर्यावरण (जल संरक्षण) अवॉर्ड लायन सुलोचना शर्मा, रीडिंग एक्शन प्रोग्राम अवार्ड लायन वीणा छाजेड़, उत्कृष्ट सेवा कार्य लायन यास्मीन शैरानी, पर्यावरण अवार्ड लायन एहतेशाम अंसारी, महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड लायन प्रीति सोलंकी एडवोकेट, ब्लड डोनेशन कैंप लायन मुबीना गोरी झोन चेयरपर्सन, उत्कृष्ट कार्य लायन अर्चना अग्रवाल,चाइल्डहुड कैंसर लायन रवि बोथरा को मार्केटिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया ।
इस अवसर पर लायंस ऑफ रतलाम टीम से लायन गोपाल जोशी,लायन विक्रम सिंह सिसोदिया, लायन नीरज सुरोलिया, लायन सविता तिवारी, लायन विनीता नागोरिया, लायन राजेंद्र जयसवाल द्वारा शुभकामना देकर हर्ष व्यक्त किया।

Play sound