जब हम इस देश से बाहर जाते हैं तो हमें हिंदू मुस्लिम नहीं सिर्फ एक भारतीय के रूप में पहचाना जाता है – शेरानी


रतलाम । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करनल सोफिया को ऑपरेशन सिन्दूर की मुख्य ज़िम्मेदारी देकर यह दिखा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है, ना कि पिछली सरकारो जैसा जो तुष्टिकरण की मनसिकता से काम करती थी । उक्त विचार भाजपा जिला कोषध्यक्ष जयवंत कोठारी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भाजपा के रतलाम शहर के पांचो मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष और पदाधिकारियो के स्वागत कार्यक्रम में कही। अपने उद्बोधन मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी ने कहा कि केंद्र मे नरेंद्र मोदी की सरकार, प्रदेश मे मोहन यादव की सरकार और रतलाम मे कैबिनेट मंत्री एवं शहर विधायक चेतन्य कश्यप ने कभी भी किसी गरीब, असहाए, और जरुरतमंद की मदद या योजना का लाभ दिलाने में कभी भी भेदभाव नहीं किया। अपने कार्यकाल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जबसे मे अंजुमन सदर बना हु है तबसे हर माहीने अंजुमन की आय का ब्यौरा हम समाज के सामने रख रहे हैं। पिछले दीनो म.प्र.वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल के मुख्यातिथ्य मे रतलाम मे छात्रवर्ती का कार्यक्रम अयोजित किया गया था। जिसमें म.प्र वक्फ बोर्ड के द्वारा होनहार और ज़रुरतमंद बच्चों को 22 से 23 लाख रुपये छात्रवर्ती का वितरण किया गया । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, सोनू शर्मा, नंदकिशोर पवार, बांगरोद मंडल अध्यक्ष डॉ फूल सिंह, मंडल महन्त्री हेमन्त राहोरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, जिला हज कमेटी अध्यक्ष फैयाज खान,पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, वरिष्ठ भाजपा नेता लतीफ अंसारी, रियाज खान, सलीम मेव, मो. इमरान मेव, इरफान खान, शाहिद अंसारी, इमरान रहमानी, शेख अजहरुद्दीन, प्रभु लाल सोलंकी, इसरार रहमानी, ज़ेबा रहमानी, सरफराज खान, आसिफ अंसारी, अब्दुल शेरानी, साजिद अंसारी, इमरान खान, सलामत शाह, रशिद आलम, रशीद शेरानी, जफर अंसारी, ज़हीर खान, रजाक खान, रईस खान, फैज़ान खान, इरशाद मंसूरी,फैजान खान के साथ सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो इमरान हुसैन ने और आभार मुबारिक शेरानी ने माना।