‘’विकसित कृषि संकल्प अभियान‘’ का शुभारंभ

रतलाम । किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ‘’विकसित कृषि संकल्प अभियान‘’ का शुभारंभ 29 मई को कलेक्टर सभाकक्ष में, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री हरिराम शाह, कृषि वैज्ञानिक, उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्रीमती नीलम सिंह चौहान सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं किसानो की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में किसानो को विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामोर, जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री हरिराम शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 135 ग्राम पंचायतों में ‘’विकसित कृषि संकल्प अभियान‘’ अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक शिविर आयोजित किये जायेगें। किसान भाई इस अभियान में सम्मिलित होकर कृषि की नवीन तकनीकियों, नवाचारों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अमल मे लाए और अपनी आय में बढोत्तरी करें। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान‘’ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में आभार उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक श्री संजय गुप्ता द्वारा सोयाबीन की नवीन किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सांथ ही कृषकों को नवीन तकनिकियों की जानकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेडा के श्री सर्वेश त्रिपाठी द्वारा दी गई।
अतिथियों द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी देने के लिए प्रचार रथ को कलेक्टर कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ द्वारा प्रतिदिन 3-3 पंचायतों में भ्रमण किया जाएगा। इस रथ के माध्यम से अभियान से जुडे सभी विभाग कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा केन्द्रीय योजनाओ की जानकारी एवं म.प्र. सरकार की प्रमुख योजनाओ की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इजाद की गई नवीन/उन्नत कृषि तकनीकियों तथा कृषकों द्वारा कृषि में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी स्थानीय स्तर पर प्रदान की जाएगीं।