
रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ की सतत चलने वाली सेवा कार्यों की श्रृंखला में ग्रुप द्वारा नगर पालिका निगम द्वारा संचालित ग्राम सगोद स्थित गौशाला में गौ सेवा की गई ग्रुप द्वारा एक ट्राली हरी घास से गोवंश को आहार कराया गया ।
इसके साथ ही ग्रुप द्वारा अपना घर आश्रम में रह रहे लगभग 45 के करीब प्रभु जी के भोजन का आयोजन भी किया गया जहां ससम्मान सभी को भोजन कराया गया तत्पश्चात बिस्किट फल आदि वितरित किए गए ।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी ग्रुप सदस्य अर्पित बोथरा के सुपुत्र अव्यान बोथरा के प्रथम जन्म दिवस के उपलक्ष में रहा ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ने बताया कि ग्रुप द्वारा हर महीने विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं तीन चलित प्याउ ग्रुप द्वारा बाजार में संचालित किए जा रहे हैं साथ ही मेडिकल आदि ज़रूरतें भी समय-समय पर पूरी की जा रही है। आयोजित कार्यक्रम में विनीत पीपाड़ा, सौरभ मूणत, गर्वित गोखरू, नवदीप मूणत, वीरेंद्र कटारिया, यतेंद्र, मेहता गौरव, गादिया, मनीष संघवी,विशाल पोरवाल, निलेश पावेचा, अर्पित चौरडिया, भूपेंद्र पावैचा, सनी जैन, प्रतीक लोढ़ा, सुयश कटारिया, प्रतीक लोढ़ा, विकास काकड़ीवाल, रितेश छाजेड़ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार ग्रुप सचिव अभय लोढ़ा द्वारा किया गया ।