रतलाम से रानीसिंग रोड पुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त

रतलाम । भगवा स्वयं सेवक संघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जनहित में निवेदन करते हुए बताया कि लालगुवाड़ी से होकर झाबुआ जाने वाला मार्ग पूरी तरह से उखड़ गया है। जिसमें जलभराव के साथ ही बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण रतलाम से झाबुआ जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन चालकों की गाड़ियों में नुकसान हो रहा है।
कुछ समय पहले ही ठेकेदार द्वारा रोड का मेंटनेंस किया गया था जो पहली बारिश में ही बुरी तरह से उखड़ने के साथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
रतलाम से झाबुआ जाने के लिए यह सीधा ओर शॉर्टकट रोड है जिसमें वाहन चालकों को 10 km की दूरी कम तय करना पड़ती है। उक्त मार्ग पर दिन भर यात्री बसों सहित सैकड़ो छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं इस रोड के आलम ये है कि रोड के दोनों ओर बड़े बड़े गड्ढे हो चुके हैं और मार्ग में आने वाली पुलिया रपटों पर सीमेंट कही नहीं दिखाई देती प्लेटे उखड़ चुकी हे और पुलिया निर्माण में जिन सलियों का उपयोग किया गया वो भी बाहर निकल गए हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्योंकि ये आम आदमियों के जानमाल का विषय है कोई बड़ी अप्रिय घटना घंटे उससे पूर्व रतलाम जिला प्रशासन आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए इस ओर ध्यान दें ओर उक्त मार्ग को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार को आदेशित करें ताकि बारिश पूर्व उक्त मार्ग ठीक हो सके जिससे आमजन को राहत मिल सके। अगर जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देगा तो उक्त मार्ग की मरम्मत कराने के लिए मजबूरन आमजन को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदेही रतलाम जिला प्रशासन की होगी।

Play sound