पतंजलि नि:शुल्क योग सेवा समाज के हर वर्ग तक पहुंचे


रतलाम। 21 जून 2025 । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की तर्ज पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार संपूर्ण भारत में गुरु निष्ठ योग सेवक संलग्न हैं इस और युवा भारत जिला रतलाम पाचों संगठनों के प्रयासों से नगर में चहुओर नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग कक्षाएं संचालित की जा रहीं विधायक क्रीड़ा केन्द्र स्पोर्ट्स ग्राउंड विरियाखेड़ी प्रातः 05:30 से 07:30 तक पतंजलि अष्टांग योग सूर्य नमस्कार रोगानुसार योगाभ्यास आहार विहार दैनिक दिनचर्या देशी आयुर्वेदिक नुस्खों के साथ ही विशेष तौर पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यासक्रम करवाया जा रहा हैं नगरवासी योग से निरोग महायज्ञ में अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ ले योग कक्षाओं के विस्तारीकरण में हरसंभव सहयोगी बनें ।
प्रकृति जीव मानव हितकारी योग सेवा ही परमोधर्म वसुधैव कुटुम्बकम हम अपनी संस्कृति से सदैव जुड़े रहे अपनत्व भाव लिए वृद्धाश्रमों में सामूहिक योग के साथ ही कपड़े खाद्य सामग्री अन्य वस्तुओं का समय समय पर दान कर समाज के हर वर्ग समूहों जरुरतमंदों को योग से जोड़ने में संगठन भूमिका निभा रहा।
युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्गदर्शन में राज्य कार्य कारिणी सदस्य विशाल कुमार वर्मा, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी डाॅ उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी राजेश धाकड़, सह जिला प्रभारी अम्बा राम मईडा, सोशल मीडिया जिला प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य, जिला कार्यालय प्रभारी राजमल कुमावत, जिला कार्य कारिणी सदस्य रत्नेश विजयवर्गीय, महेंद्र सोनी, प्रहलाद सिंह सोलंकी, मुकेश गुरनानी, गोवर्धन बिलवार, दिपक राठौर, राज्य कार्य कारिणी महिला पतंजलि सुश्री जयश्री राठौर, ललीता कुमावत, राजश्री सोनी, सीमा वर्मा, निर्मला डामोर, अर्चना पाटीदार, संगठन पदाधिकारी योग शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा योगदान दिया जा रहा हैं।