प्रदेश अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे
मंदसौर l मंदसौर नगर में 10 जून को प्रातः 10:00 बजे मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश टॉक प्रदेश महामंत्री अभय सुराणा प्रदेश प्रवक्ता एवं उज्जैन संभाग अध्यक्ष रामचंद्र गिरी सहित संगठन के प्रदेश पदाधिकारी गण भी पहुंचेंगे l कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल वाहिद संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश बंसल प्रदेश संयुक्त सचिव गायत्री प्रसाद शर्मा संभागीय उपाध्यक्ष जगदीश पंडित जिला अध्यक्ष तुलसीराम ने बताया कि 10 जून को मंदसौर के अफीम गोदाम के समीप संस्कार मैरिज गार्डन में मंदसौर जिले का पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें राजनेता भी भागीदारी करेंगेl कार्यक्रम की तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही हैl जिला सम्मेलन में मंदसौर जिले के पत्रकारों की समस्या पत्रकारिता की चुनौती आदि विषयों पर आमंत्रित अतिथि गण प्रकाश डालेंगे l