

रतलाम। दिनांक 03/06/2025 को पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार भापुसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरुप सोनी, के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम चौंगड, सूबेदार अनोखीलाल परमार द्वारा पुराने पुलिस कन्ट्रोल रुम रतलाम पर आटो / मैजिक/ई-रिक्शा युनियन के पदाधिकारीयो की रतलाम शहर में आटो/ ई-रिक्शा / मैजिक सवारी वाहन के परिवहन व्यवस्था में सुधार करने, यातायात की समस्याऐ एवं सुझाव संबंधी बैठक रखी गई जिसमें आटो युनियन/मैजिक युनियन/ई-रिक्शा युनियन के अध्यक्ष, आटो /ई-रिक्शा व मैजिक चालक व वाहन स्वामी तकरीबन 100 के लगभग उपस्थित रहे । बैठक में शहर में संचालित यातायात कार्य समिति द्वारा आटो/ ई-रिक्शा / मैजिक की संख्या का निर्धारण करना, आटो/ ई-रिक्शा / मैजिक अपने निर्धारीत रुट में वाहन चलाने, आटो/ ई-रिक्शा / मैजिक के दस्तावेज पूर्ण कराना, आटो/ ई-रिक्शा / मैजिक के चालक द्वारा वर्दी / नेमप्लेट धारण करवाना , आटो/ मैजिक के येलो कार्ड / युनिक कोड लगाने, आटो/ ई-रिक्शा / मैजिक के किराया का निर्धारण करना, आटो/ ई-रिक्शा / मैजिक ओव्हर लोडिंग पर रोक लगाना, एलईडी लाईट एवं फेन्सी लाईट हटाना, प्रेशर हार्न हटाना एवं विधिवत नम्बर प्लेट लगाना आदि मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई तथा आटो/ ई-रिक्शा / मैजिक वाहन के स्वामी व युनियन पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना तथा उपस्थित अधिकारीगण द्वारा यातायात नियमों का शतप्रतिशत कडाई से पालन कराने हेतु वाहन स्वामी व युनियन अध्यक्ष को समझाईश दी गई।