श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

प्रकृति का सम्मान करो पर्यावरण से प्रेम अपार करो- सुराणा

जावरा (निप्र)। विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपनी पृथ्वी अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारी की याद दिलाता है यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह प्रतिज्ञा है कि हम अपने ग्रह को स्वस्थ और हरा भरा बनाने के लिए लगातार प्रयास करें ।
उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय चिकित्सालय जावरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने कहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका जावरा के अध्यक्ष अनम कड़पा ने वरिष्ठ संघ की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में आपकी संस्था हमेशा अग्रणी रहती है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सब का सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि हम धरती को स्वच्छ बनाएं प्रदूषण के विरुद्ध आवाज़ उठाएं। वरिष्ठ महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारा संकल्प होना चाहिए कि हमें प्लास्टिक प्रदूषण को हराना है । इस अभियान का उद्देश्य मानव के स्वास्थ्य एवं वन्य जीवन पर प्लास्टिक कचरे के हानिकारक प्रभाव के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। हमारा स्लोगन है प्रकृति का सम्मान करो पर्यावरण से प्रेम अपार करो कार्यक्रम का संचालन राजकुमार हरण ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रकल्प संयोजक अशोक झामर ने माना ।प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष, संयोजक एवं सदस्यों ने किया।

इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
प्रकाशचंद संघवी नेमीचंद जैन राजकुमार हरण अशोक झामर संजय सुराणा श्रेणिक चौहान हेमंत जैन ऋषभ छाजेड़ आदि सदस्यों के साथ ही नगर पालिका परिषद जावरा के विभिन्न समितियां के चेयरमैन एवं अन्य साथीगण तथा आमजन उपस्थित थे।