पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करेगा भारत- मोहनलाल मुरली वाला

बोटाद। बोटाद जिले के सारंगपुर में कष्टभंजन हनुमान मंदिर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के अनुषांगिक संगठन आईटी सेल के जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई यह बैठक आईटी सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा बेन रावल के मुख्य आतिथ्य एवं आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष हितेश गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात प्रभारी मोहनलाल मुरलीवाला ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह कहा कि देश को मोदी जिनके रूप में एक सशक्त शक्तिशाली नेतृत्व मिला है ,हम सबको मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात कर उनके आदर्श पर निरंतर आगे बढ़ना है, मोदी जी की सरकार की हर एक योजना को आम जनमानस तक पहुंचना है, मोदी जी द्वारा आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाने का जो कार्य निरंतर किया जा रहा है उसे कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते हुए मां भारती की सेवा करते रहना है । मोदी जी के सशक्त नेतृत्व एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि पहलगांव के हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब जो दिया गया है जिसके परिणाम स्वरुप आतंक को पालने वाला पाकिस्तान आज भारत से बात करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है।भारत पहले हथियार आयात करता था और अब भारत स्वयं हथियारों का निर्माण करता है भारत में निर्मित ब्रह्मोस की मारक क्षमता से प्रभावित होकर दुनिया के 17 देशों ने इसकी मांग की है ,अब भारत निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, जो की 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को निश्चित रूप से पूर्ण करेगा। वह दिन अब दूर नहीं की भारत दुनिया का मार्गदर्शन करेगा ।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर छत्तीसगढ़ से राकेश मिश्रा ,गुजरात नरेंद्र मोदी विचार मंच के अध्यक्ष चेहरभाई देसाई, आईटी सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तमिलनाडु से कृष्ण जी एवं प्रदेश एवं जिले के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे यह। जानकारी आईटी सेल के राकेश पांचाल ने दी।

Play sound