रतलाम। रेल चिकित्साकर्मी ने न केवल कोरोना महामारी में अग्रिम पंक्ति के रूप में कार्य किया वही चिकित्साकर्मियों ने मकर सक्रांति के इस पावन पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दान पुण्य प्रदान कर धर्म लाभ लिया । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बाबूलाल जैन ने बताया कि रेलवे चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा दिए गए 26000/ के अनुदान को चिकित्सालय के मुख्य कार्यालय अधीक्षक बृजपालसिंह एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास के नेतृत्व में चिकित्सा स्टाफ ने सर्वप्रथम कालिका माता ट्रस्ट को 2100/ की नगद राशि प्रधान की, उसके पश्चात इस्ट प्रेम बस्ती सांगोद रोड पहुंच कर राशन सामग्री प्रदान की, मिशन कंपाउंड में संचालित बाल आश्रम मैं बच्चों के लिए राशन किट दिया, वृद्धाआश्रम में आश्रम की टूटी फूटी खिड़कियों को फ्रेम एवं मच्छर जाली लगाने के लिए 7000 की नगद राशि, बरबढ़ रोड स्थित गौशाला, एवं शहर के मध्य स्थित गोपाल गौशाला को 500 – 500 रुपए की नगद राशि प्रदान की। इस अवसर पर रेलवे चिकित्सालय स्टाफ बृजपाल सिंह, बाबूलाल जैन, विजय, बाबूलाल लांबा, संतोष मेट्रन, कमला नगर, मनोज आदि उपस्थित थे।