
रतलाम (निप्र) सज्जन मिल्स रतलाम में सेवा दे चुके स्वर्गीय श्री छोगमलजी सोलंकी की धर्मपत्नी , रतलाम नगर निगम में सेवा दे चुके सेवानिवृत्त वाहन चालक नंदकिशोर सोलंकी की पूज्य माताजी, इप्का लेबोरेट्रीज रतलाम में सेवारत कैलाश सोलंकी की दादीजी श्री सकल पंच राठौर समाज रतलाम की वयोवृद्ध श्रीमती लक्ष्मीबाई सोलंकी (आयु 110 वर्ष ) का देवलोक गमन हो गया l जिनकी अंतिम यात्रा गंगासागर अरिहंत कॉलेज के सामने रतलाम से निकली जिसमें गणमान्य नागरिकों, नगर निगम कर्मचारियों एवं समाजजनों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी l