जैन सोशल ग्रुप मैत्री का राजतिलक – सप्तम पदभार ग्रहण समारोह पत्रिका लेखन कार्य संपन्न

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार का राजतिलक -सप्तम पदभार ग्रहण समारोह की पत्रिका लेखन कार्य एक अनूठे आयोजन के साथ संपन्न हुआ । संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी रविवार 15th जून को मैत्री परिवार का सप्तम पदभार ग्रहण समारोह संपन्न होने जा रहा है जिसे राजतिलक नाम दिया गया है। इसी कार्यक्रम की पत्रिका लेखन का कार्य मैत्री परिवार द्वारा विशिष्ट आयोजन के साथ किया गया। सर्वप्रथम प्रभु प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर इस कार्य की शुरुवात की गयी तथा सर्वप्रथम अपने इष्ट देव के लिए पत्रिका लेखन किया गया। इस अनूठे आयोजन को संपन्न करने के लिए अध्यक्ष राहुल नवलक्खा द्वारा पुरे बोर्ड परिवार को सराहा एवं सचिव सचिन मांडोत द्वारा कार्यक्रम के अंत में आभार माना गया।
इस आयोजन के द्वारा मैत्री बोर्ड परिवार के मयंक कोठारी , नीलेश कोठारी , वैभव मेहता , राजेश गाँधी , रेनिश मेहता , मयंक जैन , अवि धम्मानी , नीलेश मांडलेचा , राहुल सकलेचा , आशीष नवलखा , सौरभ वोहरा ,संदीप सकलेचा , संजय रामसना , विनय वोहरा ,अमित मेहता , रौनक चोपड़ा , विशाल चोपड़ा ,धर्मेंद्र रांका , चन्दन सेलोत ,अरुण मूणत ,मनोज अग्रवाल , सुमित पुंगलिया , तरुण डांगी आदि उपस्थित रहे।