साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा मुमुक्ष बहन जिया चिप्पड़ का किया अभिनंदन

रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी मसा व उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनि मसा के अज्ञानूवर्ती रोहित मुनि जी मसा आदि ठाणा के दर्शनार्थ परिवार सहित पधारी मुमुक्ष बहन जिया चिप्पड़ का रतलाम श्री संघ द्वारा अभिनंदन किया गया । उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़, मंत्री अशोक पिरोदिया, सुशील गोरेचा, बाबूलाल सेठिया, प्रकाश नंदेचा, सुदर्शन पीरोदिया, चंदन पिरोदिया मणिलाल घोटा राजेश सियार अतुल बाफना सुमित कटारिया प्रकाश कोठारी, अर्पित बाफना, मनसुख गांधी, नितेश कोठारी, नमन कोठारी, सुनील कटारिया, विनोद जैन, सुभाष गोरेचा, सरोज पिरोदिया, किरण चंडालिया साथ ही महिला मंडल बहु मंडल युवा संघ बालक मंडल बालिका मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे । इस अवसर पर दीक्षार्थी बहन ने अपने भाव प्रवचन पश्चात सभा में व्यक्त किये एवं दिक्षार्थी परिवार के वरिष्ठ श्री अशोक जी चिप्पड़ ने 12 जुलाई को देशनोक में होने जा रही दीक्षा के लिए सभी को आमंत्रित किया । सभा का संचालन नरेंद्र गादिया ने किया ।