सुभाष नगर में क्षतिग्रस्त पेयजल पाईप लाईन होगी दुरस्त

निगम आयुक्त करूणेश दण्डोतिया ने किया स्थल का निरीक्षण

रतलाम 4 जून । सुभाश नगर संतोषी माता मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पेयजल पाईप लाईन को तत्काल दुरस्त करवाने के महापौर प्रहलाद पटेल, जिला कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा दिये गये निर्देश पर निगम आयुक्त करूणेश दण्डोतिया ने स्थल का निरीक्षण कर संबंधितों को क्षतिग्रस्त पाईप लाईन शीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिये।
सुभाष नगर संतोषी माता मंदिर के पास नवीन पेयजल पाईप लाईन डालने के कार्य के दौरान पुरानी पेयजल पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने से व्यर्थ पानी बह रहा था निगम आयुक्त करूणेश दण्डोतिया के निर्देशानुसार पाईप लाईन को दुरस्त करने का कार्य जलप्रदाय विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।