नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन ने बताया प्रगतिशील कदम

रतलाम। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा MSME दिवस के अवसर पर रतलाम में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव – 2025 को नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन ने प्रदेश के उद्योग जगत के लिए एक “*सुनहरा अवसर एवं दूरदर्शी पहल*” बताया है।एसोसिएशन के अध्यक्ष – वैभव कुमार जैन ने कहा कि यह आयोजन विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को पूंजी, नवाचार, तकनीक और नए बाजार तक पहुँच का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत वॉलमार्ट, एनपीसीआई, ओएनजीसी जैसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू (MoU) के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान किया जाएगा।कॉन्क्लेव के दौरान लगभग ₹1000 करोड़ से अधिक के ऋण वितरण, औद्योगिक क्लस्टर्स का भूमिपूजन, नई MSME इकाइयों का लोकार्पण, और हजारों युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। यह समग्र प्रयास उद्योग, रोजगार एवं निवेश के समेकित विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राज्य सरकार को इस अभिनव एवं उद्योगोन्मुखी आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।