एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम – भव्य रथ यात्रा एवं विशाल भजन संध्या 14 जुलाई 2025

आमत्रंण पत्रिका आलेखन कार्य आज रविवार को

रतलाम। धर्म नगरी रतलाम की पावन भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की तेरहवीं पुण्यतिथि निमित 13 वा वर्ष बड़े धूमधाम से श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्तराज वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी के पावन सानिध्य में संपन्न होने जा रहा है।
इस अवसर पर भव्य रथ यात्रा एवं विशाल भजन संध्या 14 जुलाई 2025 को सेठिया मैरिज गार्डन रतलाम पर आयोजित होगी। कार्यक्रम की आमत्रंण पत्रिका लेखन का कार्य मुहूर्त में आज दिनांक 15-06-2025  रविवार को  प्रातः 10.30 बजे जयंतसेन धाम, सागौद रोड रतलाम में सम्पन्न होगा।
श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि 14 जुलाई 2025 को आयोजित भव्य रथ यात्रा एवं विशाल भजन संध्या मैं सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेवे।