
जावरा (अभय सुराणा) । विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जय केला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा सिविल हॉस्पिटल जावरा में मरीजो को फल फ्रूट वितरित कियें एवं दवाई संग्रहण बैंक (मंहगी दवाइयों को डस्टबिन ना दिखायें) आपके घर में पड़ी दवाईयां किसी गम्भीर, असहाय, असक्त रोगी को जीवन दान दें सकती हैं। हमारे विभिन्न दवाई संग्रहण केन्द्रों के माध्यम से एकत्र कर हम इन दवाइयों को सुपात्र रोगियों तक पहुंचाते हैं। अपनी दवाइयों का सदुपयोग करें शुभारंभ किया गया। संस्था द्वारा कुछ दवाई संग्रहण कर हास्पिटल में भेंट की गई। जिसमें मुख्य रूप से ड्यूटी डॉक्टर विनय धाकड़ और ड्यूटी नर्स खेरुन्निसा खान लैब प्रभारी भारत सिंह सोलंकी संस्था की ओर से संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा,पं. विजय शर्मा ,जावरा उप कार्यालय प्रभारी युवराज सिंह राणावत , जावरा आलोट नेत्रदान प्रकोष्ठ प्रभारी अब्बास बोहरा,पं. गौरव शर्मा मन्दसौर उप कार्यालय प्रभारी,अमोल छाड़ीदार यश आचार्य आदि उपस्थित थे।