परस्पर संस्था द्वारा अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई

रतलाम।  दुर्घटना में हुई व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु पूरे परिवार पर किसी वज्रपात के समान है। परस्पर संस्था संरक्षक अभय सुराना ने उक्त बात संस्था द्वारा गोपाल गोशाला पर की गई गो सेवा के अवसर पर कहीं। संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना बहुत ही दुखद है ।
संस्था द्वारा गौ सेवा,नवकार मंत्र ओर हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रभु से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई एवं 2 मिन का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। संस्था द्वारा गोशाला मे आज लापसी , मिक्स सब्जी ,तरबुज , आम , हरा चारा आदी गोमाता को अर्पन कर गोसेवा का लाभ लिया।
संस्था सरक्षक अभय सूरणा,  संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल, महेश व्यास ,दिनेश शर्मा, मिलन राखेचा , सचिन गेलडा, अमित डांगी, रमेश  पोरवाल, मनीष बोहरा, मितेश अग्रवाल, प्रीतम भरगट, राजेन्द्र कसेरा,  भूपेन्द्र पावेचा, चन्दन राठोड, जगदिश अग्रवाल, पंकज राठी, जीवन जैन, सूबोध माहेशवरी, सूभाष नागोरी, दशरथ पोरवाल, मनीष शर्मा, पवन गुगलिया, निलेश पावेचा, पंकज चोहान, कमलेश पालीवाल, बिशाल पोरवाल, तुषार संघवी, नितेश पोरवाल, रतीन व्यास,  अभीसार  हाडा,  आशीष राखेचा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम संचालन दिनेश शर्मा ने किया व आभार मिलन राखेचा ने माना। उक्त जानकारी प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने दी।