भारतमाता, प.उपाध्याय, डॉ.मुखर्जी के चित्र पर किया माल्यापर्ण

पिपलौदा (प्रफुल जैन)। भारतीय जनता पार्टी मण्डल द्वारा विकसित भारत की अमृतकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता, प.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण ओर दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा रहे। विशेष अतिथि के रूप में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, भाजपा जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत महामंत्री भंवरगिरी गोस्वामी, प्रकाशचन्द्र डाबी, कार्यक्रम प्रभारी कचरूलाल जाट, सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह सिसोदिया, राजेश माली ने किया। अतिथियों द्वारा केंद्र सरकार की 11 वर्षो की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी, जनहित की योजनाओं के बारें में बताया व सभी ने विकसित भारत का संकल्प लिया। संचालन युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष महेश बोहरा ने माना।
भाजपा जिला प्रभारी ने की शोक संवेदना व्यक्त
कार्यक्रम पूर्व भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय पिपलौदा पहुचे व 11 साल में मोदी सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए करीब 30 मिनट तक कार्यकर्ताओ से चर्चा की। तत्पश्चात उन्होंने भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार के निवास धामेडी पहुँचकर उनके पिता के निधन पर शोक सवेंदना व्यक्त की।
दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में दिवंगत हुए पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित सभी मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगो के लिए जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
राष्ट्रीय खिलाड़ियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित वालीबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजा चंद्रवंशी व खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित राष्ट्रिय खिलाड़ी सलोनी खरे, भूमिका परिहार, अपेक्षा पाटीदार व वालीबाल कोच व खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अमित मोगरा का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ का पंजीयन युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, भाजपा नगर महामंत्री नारायण धनगर, मनमोहन सिंह राणा, युवा मोर्चा महामंत्री अंकित जैन ने किया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित
सभा मे वरिस्ठ जोरावर सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़, मण्डल उपाध्यक्ष कारूलाल डांगी, लोकेंद्र सिंह सिसोदिया, नानालाल शाह, घनश्याम पाटीदार, खेमराज पाटीदार, भेरू सिंह सोलंकी, गिरधारीलाल माली, राजाराम पाटीदार, माँगूसिंह शेरपुर, अशोक भटोडिया, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र भारद्वाज, राकेश जाट, विकास धनगर, लिपेश राठौड़, अनिल पाटीदार, लोकेश परमार, सचिन परमार, विशाल धींग, मोहित वोरा, मंगलसिंह राठौर, हेमंत पाटीदार, रितिक शर्मा, कृष्णकुमार राठोड, सुमित पटेल, शंकरलाल पाटीदार, गोपाल पटेल, देवीलाल पाटीदार, ओमप्रकाश पोरवाल, राजेश पांचाल, ओमप्रकाश देराश्री, एजाज शेख, जगदीश पटेल, लालचंद्र परमार, नारायण सिंह सिसोदिया, अमरसिंह सोलंकी, महेंद्र भारती, धनपाल भंडारी, महेंद्र शर्मा, नटवर सिंह, कृष्णा पाटीदार, मनोहर सिंह, कन्हैयालाल नांदलेटा, जीतू नांदेचा, पप्पू जाट, अशोक मालवीय, कमल पटेल, विष्णु माणि, प्रह्लाद शारण, सोहनलाल सोलंकी, देवीसिंह गुर्जर, श्यामलाल चौरासी बडायला, अजय पाटीदार, नागेंद्र सिंह, कारूलाल धनगर, भूपेंद्र पांचाल, मुकेश गेहलोद, चंद्रशेखर शर्मा, योगेश देराश्री, लोकपाल सिंह, समरथ धनगर, मुकेश मेल, रामलाल भावर, गोपाल सिंह डोडिया, भेरूलाल जाट, दशरथ माली, जमना पूरी, जगदीश धनगर, लालसिंह डोडिया आदि पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता व मोर्चा पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यक्रम उत्साह और संगठनात्मक एकता सहभोज के साथ संपन्न हुआ।