अजहर हाशमी बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी थे- श्री रमेश मनोहरा

जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय साहित्य परिषद मालवा प्रांत जावरा इकाई के तत्वाधान में प्रख्यात कवि साहित्यकार संस्कृत,हिंदी,अंग्रेजी और उर्दू के सशक्त हस्ताक्षर स्व श्री अजहर हाशमी के देवलोक गमन पर शोक सभा का आयोजन डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय के क्लिनिक पर आयोजित किया गया। जिसने देश के नामचीन कवियों एवम स्थानीय कवि एवम शायर और श्रेष्ठी जनो ने उपस्थित होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ कवि एवम कथाकार श्री रमेश मनोहरा ने कहा की श्री हाशमी जी से मेरा पिछले 52 सालों से परिचय रहा है। श्री हाशमी जी कवि और साहित्यकार तो थे ही साथ ही साथ वो एक अच्छे इंसान थे और बहुत अच्छे मेहमान नवाज भी थे। इसी कड़ी में श्री प्रोफेसर सी एम मेहता ने कहा की उनकी रचनाओं से बहुत प्रभावित रहा हूं और जब भी में किसी कार्यक्रम का संचालन करता हूं तो उनकी रचनाएं अवश्य पढ़ता हूं वो वैसे तो अन्य कार्यक्रमों में नही जाते थे किंतु मेरे आग्रह पर राष्ट्रीय सेवा योजना के एक आयोजन में आमंत्रित किया था जिसमे वे उपस्थित हुए थे ये उनकी देश सेवा शिक्षा और विद्यार्थियों से प्रेम का धोतक था। हाशमी जी के बारे में प्रोफेसर अवधनारायण पालीवाल ने कहा की आगर में हम जब दोनो साथ थे तब अपनी शिक्षा विभाग की मांगो के समर्थन भोपाल गए थे जिसमे हाशमी जी ने जोर शोर से नारे लगाए थे।
इसी कड़ी के अंतर्गत श्री प्रकाश उपाध्याय ने श्री हाशमी जी की बहु प्रतिष्ठित कविता * बेटियां * जो कक्षा दसवीं के पाठ्यक्रम में हैं उसे अपने स्वर में गायन कर प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर से पधारे श्री राव शिवपाल सिंह ने आयोजन के दौरान रचित मुक्तक ओर श्री हाशमी जी के कुछ शेर सुनाकर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे आनंदीलाल संघवी ने कहा कि हाशमी जब जावरा आए थे तब मेरी बेटियों ने कहा पापा हम हाशमी सर का स्वागत करना चाहती है तब बेटियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया जिससे अभिभूत होकर श्री हाशमी जी ने दोनो बेटियों को उनकी प्रकाशित कृति भेट की थी जो आज भी मेरी बेटियों के पास उनकी धरोहर के रूप में सहेजकर रखी हुई है।
इस अवसर पर आयोजन में कलकत्ता से पधारे पंकज साहा,बाबूलाल नागर,मनोहर सिंह चौहान, पत्रकार अशोक पोरवाल, अनिल पावेचा,फजले हयात और दिलीप मेहता उपस्थित रहे जिनके द्वारा श्री हाशमी की चित्र पर पुष्प अर्पण कर भावभरी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन प्रकाश उपाध्याय द्वारा किया गया।