इन्दौर नगर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के शिक्षा सहयोग का शुभारंभ हुआ

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । प्रतिवर्ष अनुसार आयोजित इंदौर नगर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा विभिन्न मंदिरों में आज 19 जून से प्रारंभ शिक्षा सहयोग छात्रवृत्ति वितरण व रियायती मूल्य पर कापीयो वितरण शहर के विभिन्न जिनालयों पर फेडरेशन एवं समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ । फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर ग्रुप को स्टार ग्रुप बताते हुए उनके द्वारा सतत 28 वर्षो से कई जा रही सेवा की सराहना की। महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इतने कम मूल्य पर उच्च श्रेणी की कापियों के लिए इन्दौर नगर सोशल ग्रुप का बहुमान करते हुए इसकी निरंतरता की सराहना कर जैन समाज को लाभान्वित करने के लिए कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से व अतिथि स्वागत भाषण सुधीर जैन ने दिया अभय बंडी चेयरमेन ने किट एवं सेन्टर की जानकारी दी , कार्यक्रम का संचालन योजना मार्गदर्शक दिलीप मेहता ने किया व आभार सचिव नीरज जैन ने व्यक्त किया ।
इस अवसर पर नवीन जैन, दिलीप छाबड़ा, शिखर सोनी, भरतेश जैन, पी सी जैन, प्रकाश शाह, विनोद जैन, अरूण जैन, अशोक जैन , संगीता विनायका, सुनिल जटाले सनत जैन, अनिल अजमेरा, सुधीर सोनी, सुभाष काला व अन्य 50 सदस्य उपस्थित थे।

Play sound