रतलाम 20 जून 2025। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष की थीम Þ Yoga for One Earth] One Health Þ निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य जन समुदाय में योग और व्यक्तिगत स्वास्थ्य में जागरूकता लाना है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर योग संगम कार्यक्रम का आयोजन कर योग संबंधी गतिविधियों की जाएगी तथा गैर संचारी रोगों के संबंध में जागरूकता लाई जाएगी।