


रतलाम । नगर में 44 वर्षीय योगगुरु प्रकृति जीव सेवक विशाल कुमार वर्मा जो अपनी सहजता सरलता के लिए पहचानें जातें हैं आज योग के साथ हर क्षेत्रों में अपनी कौशलता लिए विशेष पहचान बनाई नगर की सामाजिक धार्मिक राजनैतिक हर वर्ग समूहों को जोड़़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया पतंजलि योगपीठ हरिद्वार योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज का विशिष्ट आशीर्वाद लिए योगमय भूमिका अदा कर नि:शुल्क सेंकड़ो छोटे बडे़ योग शिविरों आयोजनों को सफलतापूर्वक संचालित कर हर संगठनों में हरसंभव सहयोग का भाव लिए मार्गदर्शन मदद के लिए सदैव तैयार रहते हैं।
कोरोना काल में शा. मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों को योग से निरोग महायज्ञ गीत संगीत कवि सम्मेलन रचनात्मकता लिए बहुमूल्य भूमिका अदा की साथ ही पुलिस प्रशासन चिकित्सकों आमजनों में औषधीय काढा़ के साथ हाथों से तैयार माक्स सुरक्षा कवच का वितरण किया गया। प्रकृति प्रदत्त अमृता गिलोय बेल के साथ स्वयं के प्रयासों से औषधीय पेड़ पौधों गमलों में तैयार कर लाखों की तादात में रोपण वितरण व भेंट कर चुके आपके द्वारा भूमि जल वायु प्रकृति संरक्षण के साथ हरित माला से सम्मानित करने की प्रथा अपने आप में खास मानी जाती हैं।