ध्यान साधना प्रवचनो से मालवा धर्ममय होगा

जैनाचार्य श्रीपूज्य श्रीजिनचन्द्र सूरिजीजी म.सा. जैनाचार्य जिन चंद श्री जी के पावन सानिध्य में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर नलखेड़ा में भक्तों को आशीर्वचन देंगे

रतलाम (राजेंद्र कोठारी) । रतलाम ही नहीं वरन् समूचा मालवा क्षेत्र बारिश के साथ साथ धर्म की डुबकी लगाने हेतु ध्यान साधना तप तथा प्रवचनो मैं सराबोर होने हेतु आतुर है। जैनाचार्य श्रीपूज्य श्रीजिनचन्द्र सूरिजीजी म.सा. ध्यान साधना की अलग जगाने हेतु बीकानेर से मालवा क्षेत्र नलखेड़ा जावरा रिंगनोद पधार रहे हैं। वर्षा सत्र के दौरान जंगम युग के प्रधान जैनाचार्य जिन चंद श्री जी के पावन सानिध्य में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर नलखेड़ा में भक्तों को आशीर्वचन देंगे। इसके पश्चात 17 से 28 जुलाई को जावरा में 11 दिवसी है सत्य साधना शिविर का आयोजन होगा जिसमें मालवा ही नहीं बल्कि पूरे देश के साधक साधिकाओं के जावरा अंबिका रिसोर्ट में शामिल होकर बृहद रूप से ध्यान साधना करेंगे। मालवा संघ के अध्यक्ष ठाकुर बसंत सिं श्रीमाल के विशेष आमंत्रण पर श्री पूज्य जी 13 जुलाई को रिंगनोद पधारेंगे।
परम पूज्य चंद्रमणि अध्यात्म ज्ञान रज्ञमि व्याख्यात्री श्री चंदन बाला श्री जी श्री जी म, सा महिदपुर सिटी में मंगल प्रवेश 27 जून को होगा । श्री भाग्ययशा श्री जी म,सा का 5 जुलाई को इंदौर में प्रवेश होगा। साध्वी जीन मनिप्रभ सागर सुरेश्वरजी म,सा आदि थाणा का मंगल प्रवेश 2 जुलाई को रतलाम में होगा। इसी तरह 4 जुलाई को साध्वी डॉक्टर नीलांजना श श्रीजी म,सा का इंदौर में प्रवेश होगा। इंदौर उज्जैन रतलाम जावरा महिदपुर नलखेड़ा आदि के श्री संघो ने अपने-अपने क्षेत्र में पधारे साधु भगवानतो की अगवानी करने की अपील की है।