योग से शरीर रहता है निरोग एवं योग ही स्वस्थ जीवन का आधार है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बटालियन एवम जेएसजी सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर आयोजित

जावरा (अभय सुराणा)। सनातन काल से चली आ रही योग पद्दति वर्तमान युग मे भी स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है जहां एक ओर आधुनिकता के दौर में लोग कसरत के लिए टेक्नॉलजी का उपयोग कर रहे है वही हमारे ऋषि मुनियों ने ये हजारों साल पहले ही हमे योग के रूप में ये पूंजी दे दी थी उक्त बात अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बटालियन एवम जेएसजी सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग शिविर में योग शिक्षिका सुहानी भंडारी ने योग करवाते हुए कही और सभी बटालियन सेनिको एवम सदस्यों को एक से बढकर एक योग क्रियाए करवाई एवम स्वस्थ जीवन जीने की योग क्रियाए बताई।

बटालियन उपसेनानी मनोहरसिंह बारिया ने कहा कि आज के युग मे वैज्ञानिकों ने भी योग की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व के सामने माना है आज आपाधापी के इस युग मे बदलते दौर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी हो गया है इसलिए सभी अपने जीवन मे स्वयं के लिए प्रतिदिन एक घण्टा निकालकर योग करे जिससे आप स्वस्थ जीवन को जी सकते है ।

सेंट्रल अध्य्क्ष संजय सुराणा ने कहा कि आप प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालते है वही समय आपके जीवन का बीमा है और आप इसे प्रतिदिन करेगे तो निरोगी काया से तंदुरस्त रहेंगे। इसी के साथ हार्टफुल संस्था के सुबोधजी शर्मा ने योग के साथ मेडिटेशन कितना जरूरी है ध्यान के साथ ही क्रियाओं को केंद्रीत कर योग किया जाता है इस बारे में बताते हुए ध्यान क्रियाए करवाई।

प्रारंभ में परमात्मा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री जी नरेंद जी मोदी एवम मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन जी यादव का भाषण लाइव सुनाया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानी रामबाबू पाठक,निरीक्षक मुकेश द्विवेदी सज्जन सिंह, सेंट्रल अध्य्क्ष संजय सुराणा सचिव अमित चत्तर कोषाध्यक्ष आदर्श दख, सूबेदार रामरतन गोयल,उपनिरीक्षक बालाराम सोनार्थी, एएसआई लक्ष्मीनारायण गोयल,हवलदार मेजर देवीसिंह गरवाल,शम्भूसिंह गामड़, हार्टफुल के मुकेशजी, महावीर डाँगी,प्रबल भंडारी,श्रीमती वीणा भंडारी,श्रीमती राजश्री डाँगी आदी सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश हिंगड़ ने प्रदान की।