

झाबुआ । इंजीनियर एव आर्किटेक्ट एसोसिएशन का पुर्नगठन किया गया जिसमे शहर के सभी इंजीनियर और आर्किटेक सम्मिलित हुए । सभी ने सर्व सहमति से रत्नदीप सकलेचा को अध्यक्ष के लिए और भावेश मेहता को सचिव के लिए चुना यह चुनाव एक समारोह के माध्यम से सम्पन्न हुआ, जिसमें कई वरिष्ठ इंजीनियर और आर्किटेक्ट्स उपस्थित रहे। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने पद के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। एसोसिएशन का उद्देश्य क्षेत्र में भवन निर्माण, वास्तुकला और समुदाय के हित में तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि एसोसिएशन आने वाले समय में जिले में टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देगा। उन्होंने स्मार्ट टाउन प्लानिंग, जल संरक्षण, सस्ती आवास योजनाएं, तथा हरित भवन (Green Building) जैसी पहलों को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं सचिव ने कहा कि एसोसिएशन तकनीकी कार्यशालाएं, छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और ग्रामीण क्षेत्रों में योजना निर्माण की सेवा उपलब्ध कराएगा।
बैठक में जिले में अनियमित भवन निर्माण, स्वीकृति की प्रक्रिया में पारदर्शिता, तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन का उद्देश्य न केवल तकनीकी सहयोग देना है बल्कि समाज हित में शहर को योजनाबद्ध ढंग से विकसित करना भी है। वरिष्ठ इंजीनियर एव संगठन के परामर्श दाता संजय जी काठी और उमेश जी मेहता ने नए अध्यक्ष और सचिव को हार्दिक बधाई दी कार्यकम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।