दस दिवसीय सत्य साधना शिविर 17 जुलाई से, तैयारियां शुरू

1 जुलाई तक होगा पंजीयन

जावरा। जंगम, युग प्रधान ,भट्टारक , खरतरगछाधिपति 1008 श्री पूज्य श्री जिन चन्द्र सूरी जी म.सा. के सानिध्य में अध्यात्म नगरी जावरा में दस दिवसीय सत्य साधना का शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें देश भर के साधक साधिका सहभागी बनकर आत्म ध्यान करेंगे। शिविर को लेकर व्यवस्थापकों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।
सत्य साधना का यह दस दिवसीय शिविर 17 से 28 जुलाई तक जावरा के अंबिका रिसोर्ट (लाला खेड़ा) रोड़ पर आयोजित होगा। शिविर में श्री पूज्य श्री जिनचंद्र सूरी जी मसा स्वयं मार्गदर्शन देने हेतु पधार रहे हैं। यति श्री अमृत सुंदर जी मसा, यदि श्री सुमती सुंदर जी मसा, आर्या समकित प्रभा जी मसा भी उपस्थित रहेंगे।
मीडिया प्रभारी शिरीष सकलेचा ने बताया कि गत वर्ष भी सत्य साधना का शिविर जावरा में आयोजित किया गया था। जिसमें सो से अधिक लोगों ने भाग लिया था।मालवा क्षेत्र के लोगों को ध्यान साधना से जोड़ने के लिए इस वर्ष भी शिविर जावरा में आयोजित किया जा रहा हैं।

मोन रहकर करना होगी ध्यान साधना….

दस दिवसीय शिविर में साधक साधिका को पूर्णतया मोन रहकर अन्य सदाचारो का पालन करते हुए ध्यान करना होता हैं।मोबाईल का उपयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। जो भी साधक साधिका इस शिविर में भाग लेना चाहता है उसे अपना पंजीयन 1 जुलाई तक करना होगा।

नलखेड़ा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव…

श्री पूज्य श्री जिन चन्द्र सूरी जी मसा का मालवा के श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में 6 जुलाई को प्रवेश होगा। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को नलखेड़ा में मनाया जाएगा। जहां हजारों गुरु भक्त पहुंचकर गुरु भक्ति का परिचय देंगे। 9 जुलाई को रात्रि 8 बजे सुप्रसिद्ध भजनकार पिंटू स्वामी की भजन संध्या होगी। नलखेड़ा के बाद श्री पूज्य जी महिदपुर, बड़ावदा, रिंगनोद आदि नगरों से होते हुए जावरा पहुंचेंगे।

Play sound