भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

रतलाम। आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं महान राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महालक्ष्मी निवास एवं बूथ क्रमांक 78 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में गांव के भाजपा से जुड़े कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पोरवाल ने उपस्थितजनों को भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक संघर्षों, विचारधारा तथा राष्ट्र निर्माण में पार्टी के योगदान और कार्यकर्ताओं के बलिदानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
नगर अध्यक्ष श्री गनपत पाटीदार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बूथ प्रभारी श्याम पोरवाल एवं कांतिलाल पाटीदार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अन्य गणमान्य कार्यकर्ता जैसे भमर पाटीदार, शंभूलाल पाटीदार, विजय पाटीदार, जयेश पाटीदार, नानालाल पाटीदार, भरत पाटीदार, कन्हैयालाल मीना, सचिन जमादार, पप्पू मीना, संदीप पाटीदार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पण करना ही नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को पुनः दोहराना भी था।

Play sound