समाज के गौरव जयंतिलाल डागी ने किया साड़ी व्यापार मे नाम रोशन

रतलाम । रतलाम मे सूरत की साड़ी व्यापार के जनक मोतीलाल जी डांगी द्वारा स्थापित सूरजमल मोतीलाल ओर रिया फैशन के प्रोपराइटर जयंतिलाल डांगी एवं सिद्धार्थ डांगी को दैनिक भास्कर द्वारा ब्रांड ऑफ रतलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया । श्री डांगी ने बताया की उनके पिताजी मोतीलाल जी डांगी द्वारा रतलाम सूरत साड़ी का हजारों व्यापारी भाइयो को होलसेल एवं रिटेल का व्यवसाय शुरु कराया गया था जो आज तक निरन्तर जारी है । इस व्यापार को समाज के गौरव जो व्यापार के साथ साथ सामाजिक, मानव कल्याण के छेत्र मे सक्रिय कार्य करने वाले पुत्र जयंतिलाल डांगी ओर पौत्र सिद्धार्थ डांगी ने इस व्यवसाय को नई ऊंचाईया प्रदान की । आज रतलाम का साड़ी व्यवसाय न केवल मध्यप्रदेश बल्कि राजस्थान, छत्तीस गढ़, गुजरात, महाराष्ट तक फैला हुआ है । रतलाम के साड़ी मार्केट मे डांगी परिवार का अतुलनीय योगदान है । इसी योगदान के लिए दैनिक भास्कर द्वारा उन्हे ब्रांड ऑफ रतलाम् अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस मिले सम्मान से पूरे व्यापार जगत मे ओर समाज मे हर्ष व्याप्त है । ज्ञातव्य रहे की जयंतिलाल डांगी ओर सिद्धार्थ डांगी सामाजिक ओर मानव कल्याण की भूमिका का भी बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे है । साथ हि आपके कुशल मार्गदर्शन मे रतलाम के साड़ी व्यापार के उज्जवल भविष्य के लिए कई रचनात्मक कार्य किये जा रहे है ।

Play sound