केबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप का सपना होता साकार

रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव से रतलाम के विकास मे लगेंगे चार चांद

(निलेश बाफना)
रतलाम । रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाने की दिशा मे रतलाम विधायक ओर केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है । उन्होंने पहले रतलाम मे औद्योगिक क्रांति के लिए सर्वप्रथम रतलाम के जुलवानिया से बिबड़ोद तक 1446 हेक्टर मे उद्योगो के लिए जमीन उपलब्ध करवाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब उसमे उद्योग विकसित करवाने की दिशा में 27 जून को रतलाम मे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा करवाने मे महती भूमिका अदा कर रहे है । इस कॉन्क्लेव मे रतलाम मे पहली बार 3500 से ज्यादा उद्योगपति आएंगे ओर 500 से ज्यादा युवाओं को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथो जॉब लेटर दिये जाएंगे| मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देश के उद्योगपतियों से सीधे संवाद भी करेंगे ।
यह कॉन्क्लेव रतलाम के विकास की दशा ओर दिशा दोनो तय करेगा । रतलाम को नगर से महानगर बनने की दिशा मे इस औद्योगिक क्षेत्र की महती भूमिका रहेगी । केबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप का प्रथम बार विधायक बनने के बाद से एक सपना था की रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र बनाना है । क्योकि पहले भी रतलाम मालवा का प्रमुख केंद्र हुआ करताथा, मगर धीरे धीरे यह पिछड़ गया । अब इस नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होते ही रतलाम फिर से मालवा का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र बनेगा । इस औद्योगिक क्षेत्र मे 10 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा और 300 से ज्यादा उद्योग लगेंगे ।
इस नवीन औद्योगिक क्षेत्र का शुभारम्भ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो हो चुका है ओर इसमें अभी विकास के कार्य तेजी से चल रहे है । रतलाम के लोगो की बस अब यही उम्मीद है कि जल्द से जल्द यह निवेश क्षेत्र विकसित हो और इसमे उद्योग लगे,ताकि रतलाम मालवा का व्यापारिक केंद्र बनने के साथ महानगर बनने की दिशा मे आगे बड़े ।

Play sound