
पिपलौदा (प्रफुल जैन) । भाजपा मण्डल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई।कार्यक्रम के मण्डल संयोजक नारायण धनगर, सह संयोजक प्रफुल जैन व माँगूसिंह चौहान ने बताया की देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान विचार के पुरोधा श्रद्धेय मुखर्जी ने कश्मीर से धारा-370 को हटाने के लिए व्यापक आंदोलन किया राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उन्हें अपने प्राण त्यागने पड़े, अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नगर सहित मण्डल क्षेत्र के 58 बुथ केंद्र पर कार्यकर्ताओ द्वारा उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों को सभी तक पहुँचाते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को लेकर मण्डल के प्रयेक बुथ पर प्रभारियों की नियक्ति की गई है जो 23 जून से 06 जुलाई डॉ. मुखर्जी की जन्म जयंती तक होने वाले आयोजन को सम्पन्न करवाएंगे।पिपलौदा के 6 बुथ पर मनाया बलिदान दिवसनगर के 06 बुथ पर बलिदान दिवस मनाया गया इस दौरान कार्यकर्ताओ ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में वरिस्ठ कानाजी धनगर, प्रकाश जायसवाल, नाथूलाल बोस, नरेंद्र पटवा, धन्नाजी भगत, मण्डल महामंत्री भंवर गिरी गोश्वामी, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, मण्डल उपाध्यक्ष महेश बोहरा, नानालाल शाह, यशपाल सिंह गिरनार, ओमप्रकाश देराश्री, मणिलाल धींग, सुरेश बोहरा, मुकेश जाट, स्वप्निल जैन, मनमोहन सिंह राणा, पार्षद देवश्री जायसवाल, नरेंद्र नागर, शरद भट्ट, राकेश गौड़, विशाल धींग, दिनेश धनगर, सुधीर बोहरा, संजय सोलंकी, राकेश जाट, राजमल नागर, अशोक नागर, जीतू नांदेचा, दौलतराम चंद्रवंशी, सुमित पटेल, पप्पू जाट, रामसिंह पाकर, नारायण सिंह, समरथ जाट, विकास धनगर, महेंद्र भारती, युवा मोर्चा अध्यक्ष लिपेश राठौड़, सचिन परमार, राहुल चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।