जावरा (निप्र)। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि संस्था द्वारा अपनी प्रथम कार्य समिति की मीटिंग में यह निर्णय लिया कि अब समाज की जो महिलाएं विधवा है तथा समाज में जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है उन्हें समिति के माध्यम से उचित सम्मान भी दिया जाएगा । राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश की प्रेरणा से एक अभिनव प्रयोग समिति ने करते हुए कहा कि अब उन महिलाओं को जो विधवा हो गई है उन्हें वीरांगना के नाम से संबोधित किया जाएगा इसके साथ ही उन्हें मीटिंग में भी उचित सम्मान दिया जाएगा एवं उनका वार्षिक शुल्क भी साधारण सदस्य की तुलना में बहुत ही कम रखा गया है। ताकि किसी को भी यह नहीं लगे की संस्था में उनका योगदान कुछ नहीं है। संस्था के उपाध्यक्ष पुखराज पटवा अनिल चोपड़ा सचिव राजकुमार हरण कोषाध्यक्ष शेखर नाहर ने भी जैन समाज कि सभी महिलाओं से आग्रह किया है वह संस्था के साथ जुड़े। तथा अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग करें। सुराणा ने यह भी बताया कि सभी वीरांगनाओं को उचित सम्मान के साथ ही उनकी संस्था में सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित जाएगी ताकि वह अपने आप को कहीं भी कमजोर नहीं समझे।